सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश
स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुभारंभ।
स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुभारंभ 1 अप्रैल 2023 से संभल जनपद के बनिया खेड़ा ब्लॉक के गांव आटा के जूनियर हाई स्कूल में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण का
शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। इसमें संचारी रोग नियंत्रण के बजाओ एवं उपाय के बारे में भी बताया गया और और छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को इससे बचाव के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर संभल जनपद के जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, जनपद संभल जिला मुख्य चिकित्सा
अधिकारी तरन्नुम रजा, जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़क बंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, एसीएमओ पंकज विश्नोई, डॉ मनोज चौधरी , एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समस्त स्कूल स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।