राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर किसान परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर किसान परेशान

Thursday, June 8, 2023 | June 08, 2023 Last Updated 2023-06-08T13:10:41Z
    Share
राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर किसान परेशान  

रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने एआईजी स्टाम्प रामपुर को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि उप निबंधक कार्यालय मिलक में तैनात उप निबंधक मोहम्मद वसीम निरंतर निजी लाभ के लिए


 सरकारी राजस्व को नुक़सान पहुंचाने के साथ साथ किसानों के एक प्रतिनिधि को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दिलाते हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत हुआ विवेचना में उप निबंधक मोहम्मद वसीम द्वारा अपनी महिला मित्र अलका सिंह के द्वारा धमकी दिलाना पाया


 गया। उक्त में धारा 506 तथा 120बी के तहत दोनों को आरोपी बनाया गया है तथा इसकी चार्जशीट माननीय न्यायालय रामपुर में दाख़िल की जा चुकी है। उप निबंधक मोहम्मद वसीम द्वारा नगर मिलक के रौरा कलां की गाटा संख्या 102, मेघानगला जदीद की गाटा संख्या 199 जो कि आवासीय एवं व्यवसायिक भूमि हैं


 उनको कृषि भूमि में दर्शाकर लाखों रुपए के स्टाम्प कर की चोरी कराई गई है। ठीक इसी प्रकार से ग्राम धर्मपुरा के गाटा संख्या 90अ जिसका बैनामा ख़ाली प्लॉट में दर्शाकर कराया गया है जबकि मौके पर दो मजिला मकान तथा कई दुकानें भी बनी हुई है। इनको निजी लाभ के कारण सरकारी राजस्व को नुक़सान पहुंचाया गया है।


इसके सम्बन्ध में कई बार शिकायतें की गई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि जो व्यक्ति खुलेआम जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी बनाया गया हो तथा निजी लाभ के लिए सरकारी राजस्व को नुक़सान पहुंचा रहा



 हो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ़ तत्काल प्रभाव से कल दिनांक 09 जून की सांय 05 बजे तक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर एआईजी स्टाम्प महोदय रामपुर के पुतले की अर्थी बनाकर जगह


 जगह घुमाने के बाद उचित स्थान पर दहन करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी निबंधन विभाग की होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close