प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर का चुनाव हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने नत्थू लाल चंद्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर का चुनाव हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने नत्थू लाल चंद्रा

Wednesday, July 26, 2023 | July 26, 2023 Last Updated 2023-07-26T09:53:43Z
    Share
प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर का चुनाव हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने नत्थू लाल चंद्रा

मिलक  प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर धर्मार्थ न्यास ट्रस्ट मिलक की बैठक का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। बैठक में अध्यक्ष मुकेश गुप्ता द्वारा कमेटी को भंग करके नई कमेटी के गठन के लिए कहा गया। सभी सदस्यों द्वारा कमेटी के चुनाव पर विचार विमर्श किया गया

इस दौरान सर्व सम्मति से अध्यक्ष नत्थू लाल चंद्रा, उपाध्यक्ष ऊदल राम मौर्य, सचिव आदेश शंखधार, उप सचिव रामपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन रुहेला, संगठन मंत्री सर्वेश रुहेला तथा लेखा निरीक्षक डॉ डी.

के.अग्रवाल को बनाया गया। तथा बैठक में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री दुर्गा सप्तशती का सम्पूर्ण महायज्ञ 23 अक्टूबर को तथा विशाल जागरण (विजय दशवीं) 24 अक्टूबर को किए जाने का निर्णय लिया गया।


 इस बार दुर्गा जागरण को भव्य बनाने के लिए विशेष रूप से मंथन किया गया। बैठक में नत्थू लाल चंद्रा, ऊदल राम मौर्य, आदेश शंखधार, रामपाल गुप्ता,


नितिन रुहेला, डॉ डी.के.अग्रवाल, सर्वेश रुहेला, मुकेश गुप्ता, चिंतामणि बहुगुणा, आशीष सक्सेना, मुन्ना लाल मौर्य मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close