नलकूप की बिजली का बिल जमा न करें किसान : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि नलकूप की बिजली का बिल जमा न करें किसान। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में कहा गया था कि किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क मिलेगी।
सरकार की बात पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं ने योगी सरकार को अपना पूर्ण सहयोग करके ऐतिहासिक विजय दिलाई और उत्तर प्रदेश में एक मज़बूत सरकार बनी।
लेकिन सरकार के बनते ही किसानों की मांग को पूरा करने के लिए सरकार अपने संकल्प को भूल गई। जिसे याद दिलाने के लिए भारतीय किसान संघ ने पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे।
जिसके बाद उत्तर सरकार की नींद खुली। तभी उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी में 24 मार्च को घोषणा की कि किसानों को सिंचाई हेतु अब एक अप्रैल 2023 से नलकूप की बिजली निशुल्क मिलेगी। लेकिन अभी तक ज़मीनी हक़ीक़त कुछ अलग ही है
बिजली विभाग सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है और निरंतर किसानों के नलकूप की बिजली के बिल बनाए जा रहे हैं। जो कि सरासर ग़लत है इसे भारतीय किसान संघ किसी भी क़ीमत पर सहन नहीं करेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार अपना मत स्पष्ट करे और बिजली विभाग को तत्काल निर्देशित किया जाए कि वह किसानों के नलकूपों की बिजली के बिल न बनाएं। और भारतीय किसान संघ किसानों से अपील करता है