जिला ग्राम्य में विकास संस्थान दनियांपुर में शिक्षकों का रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला ग्राम्य में विकास संस्थान दनियांपुर में शिक्षकों का रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Friday, August 11, 2023 | August 11, 2023 Last Updated 2023-08-12T01:52:57Z
    Share
जिला ग्राम्य में विकास संस्थान दनियांपुर में शिक्षकों का रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

रामपुर, जिला ग्रामीण विकास संस्थान दनियांपुर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं आत्म सुरक्षा और आत्मबल का विकास करने के उद्देश्य से दिनांक 7 अगस्त 2023 से 12 अगस्त 2023 दिन शनिवार तक छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया


 जा रहा है। आयोजन में विकास खंड बिलासपुर व विकास खंड मिलक के 36 शिक्षकों द्वारा भाग लिया जा रहा है। सत्र का शुभारंभ संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र पाल सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी श्री मनोज किमाडी तथा लखनऊ से आए प्रशिक्षकों की टीम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप


 प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सत्र का समापन 12 अगस्त दिन शनिवार 2023 को होगा। प्रशिक्षण में बालिका आत्मरक्षा एवं आत्म सुरक्षा और आत्मबल को विकसित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन,


 यूपी डेस्को लखनऊ तथा दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर शहजादे तथा सहायक मास्टर ट्रेनर विनय तिवारी द्वारा ताइक्वांडो खेल के अंतर्गत 12 एक्सरसाइज,


योग, प्राणायाम व आत्मरक्षा क्या है उसके गुण व खतरो को पहचानना तथा प्रैक्टिकल सेशन में पंच बांधना स्थान तथा महिलाओं व बालिकाओं हेतु प्रमुख कानून हेल्पलाइन 1090 के विषय में विस्तार से चर्चा की।


प्रशिक्षण सत्र का दिनांक 12 अगस्त 2023 को सत्र का समापन होगा। दिनांक 14 अगस्त 2023 से शेष 4 विकास खंडों के लगभग 50 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जाएगा

 जोकि दूसरे सत्र में होगा। उक्त व्यायाम शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालयों में सभी बालिकाओं को प्रशिक्षण कराना होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close