जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर में "रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा" का 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आज हुआ समापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर में "रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा" का 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आज हुआ समापन

Saturday, August 19, 2023 | August 19, 2023 Last Updated 2023-08-19T11:42:35Z
    Share
जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर में "रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा" का 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आज हुआ समापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर में रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा विषयक का छह दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (TOT) का आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.नरेंद्र पाल सिंह के द्वारा समापन किया गया।

 प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2023 से दिनांक 19 अगस्त 2023 तक हुआ। प्रशिक्षण सत्र में विकासखंड बिलासपुर, सैदनगर, स्वार, शाहबाद, चमरौआ तथा मिलक के 44 शिक्षकों /अनुदेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण में बालिका आत्मरक्षा एवं आत्मरक्षा और आत्मबल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उक्त का समापन जिला प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा किया गया,

 जोकि बेसिक शिक्षा विभाग महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन यूपी डेस्को लखनऊ द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बक्शी का तालाब लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close