77वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर ग्राम अहमदनगर जागीर में पंचायत भवन पर किया गया ध्वजारोहण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

77वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर ग्राम अहमदनगर जागीर में पंचायत भवन पर किया गया ध्वजारोहण

Tuesday, August 15, 2023 | August 15, 2023 Last Updated 2023-08-16T02:01:07Z
    Share
77वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर ग्राम अहमदनगर जागीर में पंचायत भवन पर किया गया ध्वजारोहण

रामपुर आज देश की 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के चमरूआ ब्लाक के ग्राम पंचायत अहमदनगर जागीर में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान श्रीमती इसमत आरा ने ध्वजारोहण किया।


 पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कर पहले राष्ट्रीय गान हुआ इसके बाद ग्राम प्रधान श्रीमती इसमत आरा ने अपने सभी ग्राम वासियों को देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों के बलिदानों को याद करना चाहिए जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपनी जान को कुर्बान किया।


प्रधान पति श्री सुलेमान ने भी सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि इस समय आई फ्लू का प्रकोप चल रहा है


हमें इसको लेकर कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। पहले हमें घर से बाहर निकले तो चश्मा लगा कर निकले। इसके साथ ही ग्राम पंचायत

सचिव श्री राजकुमार ने भी सभी ग्राम वासियों को देश की स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी ग्राम वासियों को एकता और भाईचारा बनाए रखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close