सुधांशु पाराशरी को अध्यक्ष और अशीष को मिला मीडिया प्रमुख का दायित्व।
सैदपुर =अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बदायूं के नगर सैदपुर की नई नगर इकाई का गठन किया गया। घोषणा करते हुऐ जिला संयोजक ने विधार्थी परिषद की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि अभाविप एकमात्र ऐसा संगठन है जो समाज, देश एवं संस्कृति की चिंता सबसे पहले करती है।
विद्यार्थी परिषद ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों को उसके लक्षण एवं उसके जीवन का उद्देशय बताने के लिए काम करती है, नवदयित्व ग्रहण करने के बाद शिक्षक अमित पाठक ने कहा कि परिषद एकमात्र छात्र संगठन है
जो स्टूडेंट आर्मी के रूप में देश के हर एक महाविद्यालय परिसर में देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले लोग और समाज के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती है ।
जिला संयोजक मोहित शर्मा ने सभी नए दायित्व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें कहा कि अब आपके कंधे के ऊपर देश , समाज और संस्कृति तीनों की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद ने दे है।
नगर इकाई के अध्यक्ष सुधांशु पाराशरी नगर उपाध्यक्ष अमित पाठक ,नगर मिडिया प्रमुख अशीष देव मिश्रा,सोशल मिडिया प्रभारी कुशल पाराशरी,