रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक बाइक खबर दो युवकों की हुई मौत
बीती गुरुवार की रात बुलेट से घूमने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के रोशन बाग की है जहां रोशन बाग निवासी चंद्रपाल (35) अपने साथी मनोज के साथ बुलेट से गुरुवार देर रात घूमने निकले थे। इस दौरान रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक घुस गई।
जिससे मौके पर मनोज की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे को देख परिजनों के होश उड़ गए।