भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ उच्चपदाधिकारियों का मिलक में भव्य स्वागत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ उच्चपदाधिकारियों का मिलक में भव्य स्वागत

Tuesday, August 15, 2023 | August 15, 2023 Last Updated 2023-08-15T10:37:17Z
    Share
भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ उच्चपदाधिकारियों का मिलक में भव्य स्वागत


मिलक- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज निरीक्षण भवन में एकत्रित हुए। इस बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय सचिव रिटायर्ड सीओ चौधरी उम्मेद सिंह और मंडल प्रभारी फौजी जसपाल सिंह मिलक पहुंचे।


सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस बीच जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह पुलिस प्रशासन की नौकरी के दौरान कई उच्च पदों पर रहे। वे पिछले कई सालों से भाकियू अराजनैतिक के साथ हैं


और हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने आगे कहा कि आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह और मंडल प्रभारी फौजी जसपाल सिंह भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने आए हैं।


 25 अगस्त को मुरादाबाद और 25 सितंबर को लखनऊ में महापंचायत रखी गई है। जिसको लेकर जिला रामपुर की भागीदारी काफी बड़ी होगी। जिला रामपुर से मुरादाबाद की पंचायत में 1000 लोग और लखनऊ की पंचायत में 2000 लोग कूच करेंगे।


 इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 25 अगस्त को मुरादाबाद और 25 सितंबर को लखनऊ चलने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुरादाबाद


और लखनऊ अपने जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने कहा किसानों की जो मांगे तहसील और जिला स्तर पर नही निपट पा रही है। उन्हे सरकार के समक्ष लखनऊ में रखा जायेगा और जल्द से जल्द निस्तारण की मांग रखी जायेगी।


इसी क्रम में मंडल प्रभारी फौजी जसपाल सिंह ने कहा कि जैसे जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में काम संगठन में हो रहा है। वैसे ही युवा प्रकोष्ठ भी संगठन विस्तार में तेजी लाए और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़े। उन्होंने कहा यह संगठन बाबा टिकैत की विचारधारा का है।


बाबा टिकैत के विचारो को हर एक किसान तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे । प्रेम पाल सिंह,मधुवाला,वीरेंद्र गंगवार,हरपाल सिंह,महेश बाबू गंगवार,अजीत सिंह,


नासिर घोसी,राजकुमार रस्तोगी,जाकिर अली,सुंदर यादव विजय पाल सिंह, मुनीश गंगवार,आसिफ हुसैन,सनी खान,शिव चरण,लक्ष्मी,हरीशंकर यादव,सुरेश चंद्र,विपिन शर्मा,नवी शेर,डॉ.शकील,इरफान,


रियासत,किरण,उपेंद्र,नरेंद्र गंगवार,ब्रजेश लोधी,असलम,अनोखे लाल, भूप राम,बालकिशोर पांडे,धर्मवीर,नदीम आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close