राजकीय इंटर कालेज बदायूँ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजकीय इंटर कालेज बदायूँ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Friday, August 11, 2023 | August 11, 2023 Last Updated 2023-08-11T16:40:08Z
    Share
राजकीय इंटर कालेज बदायूँ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बदायूँ- आजादी के अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में चल रही मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बदायूँ के छात्रों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओ ने हाथ मे तिरंगा लेकर बन्दे-मातरम,

शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान,भारत माता की जय जैसे देश प्रेम के नारे लगाए। कालेज के प्रधानाचार्य श्री सीपी सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा कालेज से शुरू हुई और शहर के कचहरी रोड, जेल रोड, वन विभाग रोड से होती हुई कालेज में आकर समाप्त हो गईं।

यात्रा शुरू होने से पूर्व छात्रों से कहा कि इस तरह की यात्राओं से हमारे अंदर देश भक्ति की भावना पैदा होती हैं।
तिरंगा यात्रा में सीपी सिंह प्रधानाचार्य हरी बाबू सक्सेना, विजय पल सिंह,विवेक कुमार,शैलेश कुमार सिंह, नियाज उलहक सुनीत कुमार आदि थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close