अमृतकलश निर्मित कर अपने घर की मिट्टी डाली व सैल्फी प्वाइंट बनाया।
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के संरक्षण व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अमृत कलश तैयार किया। उसमें अपने घर की मिट्टी डालकर देश के लिए कार्य करने की बात कही।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने विद्यार्थियों को देश के लिए समर्पित होने की बात कही कि हमें हमारे जीवन में हमेशा वफादारी निभानी चाहिए।
अमृत कलश तैयार करने वाले छात्र छात्राओं में फरहा, नेहा,बंटी,अनम,गौरव आदि ने तिरंगे के रंग में रंगी सुंदर सुंदर सी मटकियां तैयार कीं। साथ ही तिरंगे में सजा सैल्फी प्वाइंट बनाया गया है।