खैरपुर खैराती में चौपाल लगाकर अभिभावकों को किया जागरूक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खैरपुर खैराती में चौपाल लगाकर अभिभावकों को किया जागरूक।

Saturday, August 26, 2023 | August 26, 2023 Last Updated 2023-08-26T12:01:06Z
    Share
खैरपुर खैराती में चौपाल लगाकर अभिभावकों को किया जागरूक।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की अपील।
सहसवान-बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिक्षा चौपाल में अभिभावको को जागरूकता का संदेश देते हुए उनके अधिकार व कर्तव्यों की बात की गई।

     ब्लॉक सहसवान के संविलियन विद्यालय खैरपुर खैराती पर शिक्षा चौपाल में एआरपी राजन यादव ने डी बी टी,बच्चों की उपस्थिति,शैक्षणिक स्तर पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।


      एआरपी ओमप्रकाश ने चौपाल कार्यक्रम की उपयोगिता को बताते हुए विभागीय योजनाओं को विस्तार से समझाया।खैरपुर खैराती,मचोना की मढ़ैया स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबकी वाह वाही लूटी।कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति अपने विश्वास की बात कही।
       इस अवसर पर

एआरपी जमील अहमद,खालिद कुरैशी,सोमेंद्र कुमार ने भी अभिभावकों को प्रेरित किया।अशोक कुमार,राजेन्द्र गुलाटी,अभिषेक कुमार,

अनीता सिंह,दीपा रावल,मंजू रानी,नीलम सहित विद्यालय का स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।अंत मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close