एटा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंर्तजनपदीय अवैध असलहों की सप्लाई करने वाला सरगना
राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं धनंजय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्वेक्षण तथा विक्रान्त द्विवेदी क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में बड़ा खुलासा
दिल्ली -उत्तर प्रदेश के जिला एटा में पुलिस मुखिया के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़अभियान तेजी से चल रहा है,इसी क्रम में राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं धनंजय सिंह कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्वेक्षण तथा विक्रान्त द्विवेदी क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में डाक्टर सुधीर
राघव कोतवाल कोतवाली नगर के नेतृत्व में नगर पुलिस ने अवैध असलाह का धंधा करने वाले अंर्तजनपदीय सरगना दानिश पुत्र वावू खां निवासी जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ को दवोच लिया है,
दानिश ने बताया हम अवैध असलहों की सप्लाई दस हजार रुपए में खंडवा मध्यप्रदेश से अपने भाईजान फैजान से खरीदबा कर उत्तर प्रदेश तीस से चालीस हजार में विक्री (बेच) लिया करते थे,एटा में चार देशी पिस्तौल एवं आठ मैगजीन बेचने आये थे,