भारतीय किसान संघ मांग करता है कि उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ मांग करता है कि उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए

Sunday, August 13, 2023 | August 13, 2023 Last Updated 2023-08-13T17:13:34Z
    Share

मनजोत सिंह की हत्या की हो सीबीआई जांच : शंखधार
मिलक- भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान पटेल पार्क मिलक में एकत्र हुए और छात्र मनजोत सिंह छावड़ा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि नगर मिलक का होनहार छात्र सरदार मनजोत सिंह छावड़ा शिक्षा ग्रहण करने हेतु कोटा राजस्थान गया था। जिसकी वहां पर हॉस्टल में हत्या कर दी गई है।


लेकिन हॉस्टल संचालक और कोचिंग संस्थान पुलिस से मिलकर इस पूरे प्रकरण को आत्महत्या में तब्दील करना चाहते हैं। जो कि असहनीय है, जबकि मनजोत की मृत्यु के समय उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे और चेहरे पर पॉलिथीन बंधी हुई थी। इससे स्पष्ट होता है


कि यह हत्या ही हुई है। भारतीय किसान संघ मांग करता है कि उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए जिससे कि हमें न्याय मिल सके। ऐसा न होने की दशा में भारतीय किसान संघ द्वारा पूरे भारत में आंदोलन किया जाएगा।


 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के संबोधन के बाद सभी लोगों ने 01.15 से 02.00 बजे तक का मौन रहकर प्रदर्शन किया। इसकी सीबीआई जांच मांग के सम्बन्ध में ज्ञापन की तीन प्रतियाँ गृहमंत्री भारत सरकार, राज्यपाल राजस्थान, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम सम्बोधित तहसीलदार मिलक को सौंपे हैं।


 इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राहुल भारद्वाज, वीरेश शर्मा, प्रेमबहादुर गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा, आदित्य शर्मा, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, वीरपाल गंगवार, नरेश पाठक, लालता प्रसाद राठौर, प्रमोद गुप्ता, सत्यवीर सागर, महेश गंगवार, राम बहादुर गंगवार, मुस्तकीम खां,


नदीम खां, उवैस, कुलजीत सिंह, सतनाम सिंह, निंदर सिंह, हरभजन सिंह, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रदीप सिंघल, परविंदर सिंह, जगपाल सिंह, महेंद्रजीत सिंह, रामकुमार शर्मा, अरविंदर सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close