04 नवम्बर को धूम धाम से निकलेगी श्री बालाजी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

04 नवम्बर को धूम धाम से निकलेगी श्री बालाजी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा

Friday, September 22, 2023 | September 22, 2023 Last Updated 2023-09-22T11:37:47Z
    Share
04 नवम्बर को धूम धाम से निकलेगी श्री बालाजी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा


 रामपुर (मिलक) । श्री बालाजी दरबार समिति रजि.1935 शाखा मिलक की बैठक जमुना प्रसाद गंगवार के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में 43वाँ वार्षिकोत्सव एवं 37 वीं विशाल शोभायात्रा निकालने पर मंथन किया गया। बैठक में पहुंचे महंत अभिषेक मिश्रा, प्रथम अध्यक्ष रहे अवधेश अग्रवाल, द्वितीय अध्यक्ष रहे शिवहरि गुप्ता ने बताया कि यह श्री बालाजी दरबार समिति 1935 की शाखा सन 1980 में

 स्वर्गीय रघुवीर सरन गुप्ता मिलक में बाबालीन महंत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के ऊपर आने वाली शक्ति श्री सावरिया बाबा की अनुमति से लेकर आए थे तीन साल वार्षिक उत्सव मनाने के बाद सन 1984 से वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी की शोभायात्रा का आयोजन शुरू किया गया था जिसके प्रथम अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल बने थे


सचिव संजीव सक्सेना और कोषाध्यक्ष शिवहरि गुप्ता बने सन 1998 में निजी कारण के चलते अवधेश अग्रवाल ने त्यागपत्र दिया तो द्वितीय अध्यक्ष शिवहरि गुप्ता बने सन 2012 में शिवहरि गुप्ता ने त्यागपत्र दिया तो संजीव सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया। जिसका हिसाब मांगने की वजह से वो इतना झुझला गए


कि अपने भाई बेटों को साथ लेकर समिति को ही अपना करने के चक्कर में जालसाजी धोखाधडी करने पर उतर आए। महंत अभिषेक मिश्रा, अवधेश अग्रवाल, शिवहरि गुप्ता एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सम्मति से श्री बाला जी दरबार समिति 1935 के अंतर्गत निकलने वाली श्री बालाजी दरबार की विशाल शोभायात्रा 04 नवम्बर दिन शनिवार को निकालने का निर्णय लिया गया।


बैठक में बाबा परिवार के मुखिया अध्यक्ष महन्त अभिषेक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में नगर मिलक की कार्यकारिणी भंग है इसलिए आगामी कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाना नितांत आवश्यक हो जाता है।


इसलिए जल्दी ही कमेटी का गठन किया जाएगा बैठक में उपस्थित अवधेश अग्रवाल एवं शिवहरि गुप्ता तथा सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक ही स्वर में कहा गया कि अब नगर मिलक के अध्यक्ष पद पर स्वयं महन्त आसीन रहें तथा अन्य पदों का गठन महन्त जी द्वारा किया जाए। जिसे श्री बालाजी महाराज का जयकारा लगाते हुए


पास किया गया और शाखा मिलक के अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा बनाए गए। अध्यक्ष बनते ही महंत अभिषेक मिश्रा जी ने ये निर्णय लिया की और सभी पदों पर सर्व सम्मति से पद तय करके पदाधिकारी बनाए जाएंगे।


अभिषेक मिश्रा ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से व सभी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यह श्री बालाजी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा में अपना पूर्ण तन मन धन से सहयोग प्रदान करें। और श्री बालाजी दरबार समिति रजि.1935 के पदाधिकारियों को ही सहयोग करें। ध्यान रहे कि पूर्व में समिति के अध्यक्ष रहे


संजीव सक्सेना एवं अवधेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना एवं राजीव सक्सेना कड़क या उनके किसी पारिवारिक सदस्य का इस शोभायात्रा से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं रहा है। बैठक में उप महंत आयुष मिश्रा, समर्थ मिश्रा, संजय रस्तोगी, आदित्य गंगवार, सचिन सक्सेना, भूपेंद्र रुहेला, प्रदीप रस्तोगी, सुशील गुप्ता,


राजीव गुप्ता, संजीव गंगवार, विनोद गंगवार, संजय गंगवार, विपिन पटेल, राजेश मिश्रा, संजीव जोशी, निकेश रुहेला, अमन गुप्ता, विनोद पटेल, अंकुश यादव, निहाल त्रिपाठी, दीपांशु अग्रवाल, मुनेन्द्र गंगवार,


मोहित सक्सेना, विनय रुहेला, रवि रस्तोगी, मयंक गंगवार, हर्षित रस्तोगी, शलभ शर्मा, नितिन रोहेला, मुकेश गुप्ता, दीपू सक्सेना, रामप्रकाश सक्सेना, पुष्पेन्द्र गंगवार, अंकित दिवाकर, आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close