20 सितंबर 2023 दिन बुधवार को राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में,स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वप्रथम शपथ दिलाई गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

20 सितंबर 2023 दिन बुधवार को राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में,स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वप्रथम शपथ दिलाई गई।

Wednesday, September 20, 2023 | September 20, 2023 Last Updated 2023-09-20T16:20:04Z
    Share
आज दिनांक 20 सितंबर 2023 दिन बुधवार को राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में,

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वप्रथम शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सिंह ने इन दिनों सबसे अधिक फैलने वाले रोग मलेरिया तथा डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इन रोगों के फैलने के कारण तथा इनसे बचाव के उपाय भी बताएं ,


विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनीता कुमारी जी ने मच्छरों को पनपने से बचने के उपाय बताए तथा कहा कि पानी को एक स्थान पर एकत्र न होने दें, जैसे गमले में छत पर, पुराने टायर,


कूलर आदि में समय-समय पर पानी निकालते रहें ,जमा न होने दे कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं के साथ बाजार में जाकर मशीन से सेनीटाइज किय तथा मच्छर रोधी स्प्रे किया।


नाली के किनारे पर चूना डाला तथा दुकानदारों से अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का अनुरोध किया। दुकानदार ने छात्राओं को सफाई करते देखकर अपना दुकानों के आगे कूड़ा हटाना शुरू कर दिया इस कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता पर ,"पोस्टर प्रतियोगिता"

आयोजित की गई जिसमें पूनम ने प्रथम स्थान तथा उमरा नाजिम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनको पुरस्कृत किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अंजुम सहर, मनी पांडे व मीनाक्षी का विशेष सहयोग रहा।समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close