सम्भल बहजोई/ उत्तर प्रदेश
उत्तम संयम धर्म की पूजा कर सुगंध दशमी पर्व मनाया
बहजोई:
श्री दिगम्बर जैन मंदिर बहजोई में पर्युषण पर्व के 6वें दिन दौरान सुगंध दशमी पर्व मनाकर पूजा अर्चना की गई।
नगर के मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है, रविवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा की गयी
एवं सुगंध दशमी पर्व मनाया गया। प्रात काल में चंद्रपभु एवं पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा एवं दसलक्षण पर्व एवं चौबीसों तीर्थंकरों की पूजन विधि विधान पूर्वक अशोक जैन शास्त्री ललितपुर द्वारा संपन्न कराई गई।
अपराह्न 3 बजे से सुगंध दशमी व्रत की कथा कराई उसके उपरांत शीतलनाथ भगवान को अर्घ्य समर्पित करते हुए धूप चढ़ाई गयी। रात्रि में सामूहिक आरती एवं णमोकार महामंत्र के पाठ आयोजन के बाद शास्त्री जी ने उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन करते हुए
कहा की वह संयम जब आत्मा के आश्रय से होने वाले सम्यग्दर्शन के साथ होता है, तब 'उत्तम संयम धर्म' नाम पाता है। साथ ही, पंचेन्द्रिय तथा मन के विषयों में आसक्ति को घटाना तथा इसके कारण पंचेन्द्रिय जीवों की रक्षा होना, वह व्यवहार से संयम कहलाता है।
उन्होंने कहा कि यह संयम इतना महत्त्वपूर्ण है कि इसके बिना जिनराज अर्थात तीर्थंकर आदि भी इस संसार से पार नहीं होते और जिसके बिना यह जीव जगत-रूपी कीचड़ में पड़ा रहता है, भ्रमता/रुलता रहता है,
ऐसे संयम को आयु रूपी यमराज के मुँह में जाने से पहले ही, बिना एक घड़ी/क्षण गँवाए प्रगट करना चाहिए, उसका पालन करना चाहिए। सुंगध दशमी के उपलक्ष्य में स्व. दिनेश चंद्र जैन शास्त्री की पुण्य स्मृति में महामंत्री सम्भव जैन एवं पहुप जैन द्वारा तीर्थ वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर
पर सुनील जैन, राजेन्द्र जैन, मीतेश जैन, राहुल जैन, विभोर जैन, मनोज जैन, हेमंत जैन, अभिनय जैन, तरन जैन, छाया जैन, ज्योति जैन, प्रियल जैन, पूनम जैन, संतोष जैन, अभिलाषा जैन,पंकुल जैन,
नेहा जैन, स्वाति जैन, पारुल जैन, पहुप जैन, विपुल जैन, शुभम जैन, अर्पित जैन, मोहित जैन, अजित प्रकाश जैन, संजय जैन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुनील कुमार जैन व संचालन पहुप जैन व अंशुल जैन ने संयुक्त रूप से किया।