विकास क्षेत्र दहगवाँ में शिक्षा चौपाल का आयोजन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था के लिए संचालित निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्यों में समुदाय, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति को अवगत व सक्रिय सहभागिता
सुनिश्चित करने हेतु प्रतिमाह खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन किये जाने के क्रम में पूर्व से निर्धारित व्यवस्था में संविलयन विद्यालय दिओहरा शेखपुर विकास क्षेत्र दहगवाँ पर शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ
इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य व ग्राम पंचायत के अन्य अभिभावकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ब्लॉक दहगवां के खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को लगातार और समय से स्कूल भेजें साथ ही साथ डीबीटी के अंतर्गत भेजे गए 1200 का सदुपयोग करते हुए
बच्चो को स्वच्छ यूनिफॉर्म में ही विद्यालय भेजे। ए आर पी रमेश चन्द्र ने डी बी टी,कन्या सुमंगला योजना,राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं शासन की अन्य शैक्षिक योजनाओं के सम्बंध में बताया। ए आर पी धर्मपाल ने बताया कि शिक्षा का लक्ष्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।
ए आर पी मो मोहसिन ने निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अविभावकों से सहयोग की अपील की ।।इसके साथ ही न्याय पंचायत कुंवरपुर चांदन के संकुल शिक्षकों ने भी अपने अपने विचार रखे अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील अत्री ने कहा कि उनका विद्यालय आई सी टी संसाधनों से युक्त विद्यालय है।
विद्यालय में बच्चो के लिए पुस्तकालय की भी व्यवस्था भी संचालित है यह बच्चों के ज्ञान वर्धन में प्रभावी भूमिका निभा रहा है ।कार्यक्रम में संविलयन विद्यालय दिओहरा शेखपुर के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये ।अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील अत्री ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा चौपाल में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत के निवासीगण,संजय,नवल किशोर,मुनाब्बर अली,सौरभ गुप्ता,प्रदीप,तेजवीर सिंहआदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।