आज दिनांक 21/09/2023 को पोषण अभियान ,माह सितंबर में पोषण माह के तहत उपकेंद्र परम में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया ।
प्रभारी सी .डी. पी. ओ संध्या गंगवार व सुपरवाइजर द्रोपदी देवी के द्वारा कार्य क्रम शुभारंभ किया गया । कार्य कर्ता कमलेश गंगवार, इंदिरा कुमारी, निर्मला देवी के द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया ।
केम्प मे गर्भवती धात्री व किशोरी बालिकाओं को बुलाकर ए एन, एम काजल के द्वारा सभी की खून की जांच की गयी बजन लम्बाई लेकर एनिमिक केम्प को सफल बनाया गया ।प्रभारी सीडीपीओ संध्या गंगवार एवं द्रोपदी देवी द्वारा लाभार्थियों को एनीमिया के दुष्प्रभावों ,पोषण एवं स्वास्थ से संबंधित जानकारी दी गई।
Cho राहुल छीपा के द्वारा स्वास्थ्य, टीकाकरण, व स्वछता संबंधि जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया