भारतीय किसान संघ बनाएगा जनपद में पच्चीस हज़ार नए सदस्य
रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम लोहापट्टी भोलानाथ के एम एस बैंकट हॉल में आयोजित की गई। अध्यक्षता ठाकुर गजराम सिंह ने की और संचालन आदित्य शर्मा ने किया।
बैठक में बोलते हुए प्रान्त उपाध्यक्ष चौधरी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व में जनपद रामपुर की कुल सदस्यता दस हज़ार थी लेकिन इस बार जनपद में सदस्यता का लक्ष्य कुल पच्चीस हज़ार लिया गया है। और जनपद के सभी विकास खण्डों का गठन, ग्राम समिति का गठन विधिवत तरीक़े से किया जाए। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि मेरठ प्रान्त द्वारा को लक्ष्य हमें दिया गया है
उसे अवश्य ही पूर्ण करेंगे। इसके लिए आज ही जिला सदस्यता प्रमुख चौधरी राजीव सिंह, सह जिला सदस्यता प्रमुख राहुल भारद्वाज तथा सभी विकास खण्डों के सदस्यता प्रमुख को ज़िम्मेदारी दी गई है। हम सभी मिलकर अपने लक्ष्य को अवश्य ही पूर्ण करेंगे ऐसा हमें भरोसा है।
क्योंकि भारतीय किसान संघ हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किसान हित में कार्य करता है। बैठक में विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, रामवीर सिंह, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, हुलास राय, डॉ रमेश गंगवार,
वीरेश शर्मा, भूपसिंह लोधी, मोहन लाल प्रजापति, अजय कुमार शर्मा, देवेन्द्र गंगवार, वीरपाल गंगवार, मोहन स्वरूप गंगवार, प्रेम बहादुर गंगवार, मुस्तकीम खां, फरीद अहमद समेत सैकड़ों किसान भाई मौजूद रहे