अधिकारियों की बुद्धिशुद्धि की कामना के लिए भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा भाकिसं : शंखधार
रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रभारी निरीक्षक मिलक, क्षेत्राधिकारी मिलक और पुलिस अधीक्षक रामपुर को पत्र भेजकर थाना मिलक में रिपोर्ट दर्ज़ कराए जाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र भारतीय डाक के माध्यम से दिनांक 09 जून को मिला था।
जिसके सम्बन्ध में उसी दिन थाना मिलक में पहुंच कर एक तहरीर दी गई थी जिसके बाद आज 04 सितंबर तक मुकद्दमा पंजीकृत नहीं किया है। आदेश शंखधार ने बताया कि उन्हें पूर्व में तीन बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत हैं।
एवं उक्त प्रकरण भी अत्याधिक गंभीर और जीवन से जुड़ा हुआ है। इसलिए आग्रह किया है कि दिनांक 09 जून को मिली जान से मारने की धमकी भरे पत्र के सम्बन्ध में 08 सितंबर तक मुकद्दमा पंजीकृत कराया जाए क्योंकि इसी दिन थाना मिलक में तहरीर दिए हुए तीन माह पूर्ण हो रहे हैं।
और 08 सितम्बर तक ऐसा न होने की दशा में भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा 09 सितंबर दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे भगवान भोलेनाथ के दरबार श्री बामेश्वर महादेव मंदिर ग्राम रठौंडा में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सम्बन्धित ज़िम्मेदार अधिकारियों की बुद्धिशुद्धि की कामना की जाएगी। आदेश शंखधार ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रवादी,
किसान संगठन होने के नाते कोई भी ऐसा कार्य नहीं करता है। जिससे कि किसी आम जनता या अधिकारी, कर्मचारी को समस्या उत्पन्न हो। हम भगवान पर आस्था रखने वाले लोग हैं अगर कोई भी अधिकारी हमारी बात को नहीं सुनता है