क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र श्री दुर्विजय सिह शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दी लालू सिह को श्रदाजिंली
बगरैन - वगरैन भाजपा मंडल अध्यक्ष ठा लालू सिंह निवासी पेपल की इलाज के दौरान 11 सितम्बर को मृत्यू हो गयी थी , पैतृक गांव पेपल मे ही अंतिम संस्कार किया गया , चूकि लालू सिंह भाजपा के सच्चे सिपाही थे ,
तथा मिलन सार इंसान थे , उनकी निधन से पक्ष विपक्ष के लोगो मे शोक की लहर है , आवास पर श्रदाजिंली देने वालो का ताता लगा है
शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र श्री दुर्विजय सिह शाक्य ने लालू सिंह के आवास पहुचकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदाजिंली दी तथा परिवार से दुःखद की घडी मे शोक संवेदना प्रकट की ।