ढोल, नगाड़ों की धुन के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को दी विदाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ढोल, नगाड़ों की धुन के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को दी विदाई

Saturday, September 30, 2023 | September 30, 2023 Last Updated 2023-10-01T02:22:37Z
    Share
ढोल, नगाड़ों की धुन के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को दी विदाई

डिंडोरी/अमरपुर। जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा, जिले में गणपति प्रतिमा का विसर्जन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर भगवान गणपति को विदाई दी। नदी कुंड पर भगवान गणेश की प्रतिमा विजर्सन करने वाले भक्तों की काफी भीड़ रही। गांव के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।


अमरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में नीचे टोला में स्थापित श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का विजर्सन बिलासर् पुल नदी पर किया गया। मंदिर से शाम साढ़े 4 बजे से शोभायात्रा शुरू हुई, और गांव की ओर मुख्य मार्ग से होकर बढ़ी, फिर सीधे बिलासर पुल की नदी की तरफ बड़ी इस मौके पर समिति के सभी लोग, गांव के सरपंच सचिव सहित सभी ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में भक्तों ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल
गांव में समिति के तत्वाधान में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पंडित जी, समिति के सभी लोग, नितिन कुमार, मुकेश कुमार, तुलसीराम, सुदामा, धरम सिंह, मोहन सिंह, संदीप कुमार , सचिन कुमार, राम कुमार, राजकुमार, विवेक एव गांव के सरपंच सचिव सहित सभी लोग आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close