धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

Monday, September 25, 2023 | September 25, 2023 Last Updated 2023-09-25T09:39:38Z
    Share
धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

बदायूँ-आज दिनांक 24 सितंबर दिन रविवार को राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरे


प्रधानाचार्य एवं पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ओम शंकर शर्मा जी रहे सर्वप्रथम मुख्य अथिति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीपक प्रज्वलित किया तत्पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत गया। स्वयं सेविकाओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी गया गया।


राजा राम महिला इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।सुंदर-सुंदर चार्ट भी बनाए गए जो कि सब "राष्ट्रीय सेवा योजना" से संबंधित थे |

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनीता कुमारी ने इसका मुख्य उद्देश्य "मुझको नहीं तुमको" पर विस्तार से प्रस्तुत की| पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजुम शहर ने अपने अनुभवों को शेयर किया।

कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सिंह ने परोपकार की भावना मन में रखकर ही इस इकाई में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी ।

छात्राओं ने सुंदर व लुभावने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अंजुम शहवर,गीता सागर,मणि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
 यह सभी कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सिंह ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close