मिलक के जंगल में मिला युवक का शव,फैली क्षेत्र में सनसनी
*मिलक*- मिलक कोतवाली के अंतर्गत ग्राम लोहा पट्टी के जंगल में युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। भारी मशक्कत के करीब एक घंटे बाद शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस जनपद रामपुर के लिए भिजवा दिया।
इसी बीच स्थानीय पुलिस ने मामले से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की और फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई तथा इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी कोतवाली मिलक में दिया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक युवक मजदूरी का काम करता था। यह घटना शनिवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी से जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के निकट की है। फाटक से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर टहलने गए
ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। और फिर देखते ही देखते जंगल में युवक का सर कटा शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस द्वारा पहचान कराने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि
मृतक युवक सुरेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उदयपुर जागीर का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस ने ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन युवक के शव को देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे और परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
घटनास्थल पर घटना का जायजा लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक संगम कुमार भी मौके पर पहुंच गए। और फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी घटनास्थल पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए। नमूने लिए। परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले वह दिल्ली मजदूरी करने गया था। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह वापस आया था। और शुक्रवार की शाम चार
बजे से युवक का कोई अता-पता नहीं चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली मिलक पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया
कि मृतक युवक की गर्दन कटी हुई थी। और उन्होंने कहा कि घटना संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।