आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में रठौडा सहकारी संघ की अध्यक्ष की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में रठौडा सहकारी संघ की अध्यक्ष की हुई मौत

Wednesday, September 6, 2023 | September 06, 2023 Last Updated 2023-09-06T15:51:55Z
    Share
आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में रठौडा सहकारी संघ की अध्यक्ष की हुई मौत


रामपुर, तेज रफ्तार बाइक सवार ने राठौंडा सहकारी संघ के अध्यक्ष की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चैयरमेन की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।


जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सिमरा गांव निवासी राजकुमार(44) उर्फ राजू गंगवार राठौंडा सहकारी संघ के चेयरमैन हैं। उनकी मिलक बिलासपुर रोड स्थित डंडिया चौराहे पर टेंट की दुकान भी है। आज बुद्धवार सुबह आठ बजे वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे।

 बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौटते समय बिलासपुर रोड स्थित सिमरा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि राजू उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे को देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।


 सूचना पर भाजपा नेता देवकरण गंगवार व अन्य मौके पर पहुंच गए। घायल राजकुमार को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने राजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन राजू को नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close