शिक्षा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को दिया जागरूकता का संदेश।
बीईओ एआरपी ने ग्रामीणों से की बच्चों को स्कूल भेजने की अपील।
सहसवान-ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय समदा पर आयोजित शिक्षा चौपाल में अभिभावकों को जागरूकता का संदेश देते हुये बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने अभिभावकों से कहा कि डीबीटी योजना का लाभ लेने वाले सभी बच्चों को नियमित ड्रेस में विद्यालय आना चाहिये,छात्र उपस्थिति के संबंध में अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश, जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,व अब्दुल खालिद कुरैशी ने मौजूद ग्रामीणों को शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुये 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।
चौपाल कार्यक्रम में समदा और बड़ेरिया स्कूल कब बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।ग्राम प्रधान, ब एस एम सी अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सफाई कर्मी व रसोइयों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अजीत सिंह,अशोक कुमार,आफताब अहमद,राजेन्द्र गुलाटी,राजेश रॉयल,सत्येंद्र कुमार,आमोद सक्सेना,विपुल कंसल,
जगपाल सिंह ने सभी आगंतुकों का बैज लगाकर सम्मानित किया।