गांव से शराब की दुकान को हटाए प्रशासन, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार
रामपुर(शाहबाद)। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम चकरपुर कदीम में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से किसानों द्वारा भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के समक्ष गांव से शराब की दुकान को हटाए जाने के लिए एक स्वर में कहा गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए
कहा कि जब अधिकांश ग्रामवासी अपने गांव में शराब की दुकान को नहीं देखना चाहते हैं तो फिर बेवजह ही गांव में शराब की दुकान क्यों संचालित की जा रहा है इसी कारण गांव में कई परिवार उजड़ गए हैं तथा आने बाली पीढ़ी पर इस दुष्प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे बिगड़ रहे हैं अनावश्यक विवाद होते रहते हैं। तथा दुकान के एक ओर और माता का मंदिर और दूसरी ओर हनुमान जी का मंदिर है
उसके बाद भी दुकान को नहीं हटाया जा रहा है। शाहबाद प्रशासन इस ओर ध्यान दे और गांव से शराब की दुकान को अति शीघ्र हटाया जाए अन्यथा भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा शाहबाद तहसील में विशाल आंदोलन किया जाएगा। सभी ज़िम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं
कि किसी भी धार्मिक स्थल के निकट कोई भी मदिरा की दुकान नहीं होनी चाहिए। लेकिन ग्राम चकरपुर में इसका पालन तहसील प्रशासन द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जो कि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, ठाकुर गजराम सिंह, ठाकुर रामवीर सिंह, चौधरी राजीव सिंह, फरीद अहमद, विमल सिंघल, दीपांशु रुहेला, अभिषेक मिश्रा, कौशल मिश्रा, प्रेमपाल मौर्य, चोखेलाल मौर्य, मोहर सिंह मौर्य, आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।