विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन

Friday, September 29, 2023 | September 29, 2023 Last Updated 2023-09-29T12:53:10Z
    Share
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन

बदायूं/उत्तर प्रदेश।

सहसवान- आज (दिनांक 29/0 9/2023) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में डाक बंगला स्थित गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें डी.एन.शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद की अध्यक्षता एवं वेद प्रकाश जिला संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, मयंक प्रताप सिंह जिला गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, आशू यादव जिला सह.संयोजक बजरंग दल व सौरव गुप्ता नगर संयोजक बजरंग दल सहसवान की उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।


जो निम्न प्रकार है। विवेक कुमार सक्सेना नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,सह. नगर मंत्री लोकेश कुमार, बल उपासना प्रमुख जसवीर सिंह, गोरक्षा प्रमुख चाहत वाल्मीकि, साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोज यादव, सुरक्षा प्रमुख शिवा वाल्मीकि, विद्यार्थी प्रमुख भानु,


नगर सत्संग प्रमुख रवि, प्रचार प्रसार प्रमुख गोविंद कृष्ण, सह. प्रचार प्रसार प्रमुख रविंद्र कोली, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद हर्षवर्धन आदि कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए।


तत्पश्चात संगठन के कार्यक्रमों के विषय बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं आगरा से चलकर बदायूं से होकर गुजरने वाली शौर्य जागरण यात्रा जो 11 अक्टूबर 2023 को बदायूं में प्रवेश करेगी के संबंध में चर्चा की गई।

डी.एन.शर्मा ने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला एवं संगठन की रीति नीति से युवाओं को परिचित कराया। वेद प्रकाश जिला संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने युवाओं से आग्रह किया की अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज जागृत होकर शौर्य यात्रा में सम्मिलित हो जिससे वह अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।


 इस पर युवाओं ने संकल्प लिया की यात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने हेतु सहसवान नगर की अधिक से अधिक भागीदारी रहेगी। बैठक का संचालन सचिन शर्मा ने किया। बैठक में योगेंद्र उपाध्याय,


 विवेक कुमार सक्सेना, लोकेश कुमार, सौरभ गुप्ता, जसवीर सिंह, चाहत वाल्मीकि, मनोज यादव, शिव वाल्मीकि, भानु, रवि, गोविंद कृष्ण, रविंद्र कोली, हर्षवर्धन आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close