सड़कों पर जल भराव एवं गंदगी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़कों पर जल भराव एवं गंदगी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Friday, September 15, 2023 | September 15, 2023 Last Updated 2023-09-15T10:02:13Z
    Share
सड़कों पर जल भराव एवं गंदगी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रामपुर, नगर पालिका की लापरवाही के कारण जिला रामपुर में जल भराव व गंदगी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से जिला कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर महोदय को आज दिनांक 15 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को ज्ञापन देकर इस विकट समस्या से अवगत कराया गया।


इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा बताया गया कि पिछले सप्ताह मात्र दो दिन हुई बारिश से पूरे रामपुर शहर में जगह-जगह जमकर जल भराव से अधिकांश दुकानों व घरों व


गलियों व मुख्य सड़कों पर जल भराव से लाखों करोड़ों रुपए का व्यापारियों व आम जनता का आर्थिक नुकसान हो चुका है। ऐसी स्थिति में व्यापारी समाज व आम जनता को नुकसान की क्षतिपूर्ति व भरपाई का मुआवजा दिया जाना अति

 आवश्यक है। साथ ही व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पूरे रामपुर शहर के जो कि महीनों से बंद पड़े हैं नालों की सफाई करवाकर व गंभीरता पूर्वक निर्णय लेते हुए


 आम जनता व व्यापारी समाज को बारिश की भयंकर तबाही व नुकसान से बचाया जा सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, सरदार रविंद्र सिंह टोनी, सरदार मंजीत सिंह सिंपल,

सरदार सतपाल सिंह टीटू ,विजय अग्रवाल, मैंराज हुसैन, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, सुदेश यादव, नजमी खान, अतुल शर्मा, दिलशाद अहमद, लालमन सैनी, शाहजेव खान, हरिओम सैनी, नाजिम अली, पप्पू खान, विष्णु सैनी आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close