निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करने में जिला प्रशासन है विफल : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करने में जिला प्रशासन है विफल : शंखधार

Friday, September 29, 2023 | September 29, 2023 Last Updated 2023-09-29T09:09:57Z
    Share
निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था करने में जिला प्रशासन है विफल : शंखधार

रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने तहसीलदार मिलक राकेश कुमार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित सौंपकर जनपद रामपुर में तीन नवनिर्मित गौ संरक्षण केन्द्रों को अति शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की है। 


जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूरे जनपद में निराश्रित गौवंशों की संख्या बहुत अधिक है गौवंशों के झुण्ड के झुण्ड कुछ गांवों में देखे जा सकते हैं यह झुण्ड जिस दिशा में भी निकल जाएं। उस दिशा में किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। 


अगर कोई भी किसान इन्हें अकेले दिखाई दे जाए तो कुछ खूंखार गौवंश उस व्यक्ति की जान ले लेते हैं। तथा आए दिन सड़कों पर गौवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं और गौकसी की घटनाएं भी देखने को मिलती रहती हैं। 


इसलिए न तो निराश्रित गौवंश ही सुरक्षित और न ही किसानों की फसलें। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद में तीन नए गौ संरक्षण केन्द्र बनाए गए हैं। ऊंचागांव, ढकिया एवं परम यह तीनों ही केन्द्र बनकर पूरी तरह से तैयार हैं


 लेकिन जिला प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण आज तक इन्हें प्रारम्भ नहीं किया जा सका है। आज इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अति शीघ्र तीनों गौ संरक्षण केन्द्रों को प्रारम्भ करने की मांग की गई है। 


प्रतिनिधि मण्डल में विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश गंगवार, विमल सिंघल मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close