रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अपना 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को मनरेगा कार्मिक कल्याण संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अपना आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। जनपद के सभी रोजगार सेवक विकास भवन में एकत्रित हुए। विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलकर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जैसा कि आपको पता चले कि ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो के मैदान में आयोजित सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा ग्राम रोजगार सेवक एवं मनरेगा कार्मिकों के संबंध में की गई घोषणाओं पर शासनादेश निर्गत किए जाएं जिसमें जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ना,
रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति से पूर्व उपायुक्त मनरेगा की सहमति एस आर पॉलिसी लागू करना आदि। इसके साथ ही अपनी दूसरी मांग में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश की तरह मानदेय बढ़ोतरी की भी मांग की गई। रोजगार सेवकों ने अपनी मांग में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में अपना 50% का कोटा आरक्षित करने की भी मांग की।
इसके अलावा उन्होंने मांग की ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ-साथ रिक्त ग्राम पंचायत में भी कार्य किया जाए एवं मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ ग्राम रोजगार सेवकों को ही दिया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मियों के यूएएन खाते में भेजी जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने मांग की कि ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए एवं पदनाम ग्राम विकास सहायक किया जाए। जब तक ग्राम विकास सेवकों का नियमित कारण ना हो जाए तब तक ग्राम रोजगार सेवकों को विभागीय कर्मी घोषित कर मानदेय प्रथक बजट से दिया जाए।