गांधी समाधि पर सांसद, विधायक और डीएम ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांधी समाधि पर सांसद, विधायक और डीएम ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

Monday, October 2, 2023 | October 02, 2023 Last Updated 2023-10-02T13:46:06Z
    Share
गांधी समाधि पर सांसद, विधायक और डीएम ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

रामपुर, आज 2 अक्टूबर दिन सोमवार को गांधी समाधि पर सांसद, विधायक एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


रामपुर, आज 2 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 8:30 बजे सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना उर्फ हनी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदण ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया ।


ध्वजारोहण के बाद गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदण ने कहा कि यह तो बड़े सौभाग्य की बात है कि रामपुर में गांधी समाधि है।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की आदर्शो को हमें अपने जीवन में उतरना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने कहा कि यह तो हमारे रामपुर का सौभाग्य है


कि राम महात्मा गांधी 2 बार रामपुर में आए एवं यहां के लोगों से मिले सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और सीकरी भारत सोने की चिड़िया बनेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close