ग्राम प्रधान पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पड़ोसी के खेत की मेड़ काटी, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
रामपुर, चैनपुर गांव की ग्राम प्रधान पति ने अपनी दबंगई में अपने खेत से सटे एक गरीब व कमजोर किसान के खेत की मेंड़ काट दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसान ने धमकी के डर से कोतवाली खजुरिया पुलिस को दी तहरीर एवं मिलक एसडीएम कार्यालय में भी एक प्रार्थना पत्र दिया।
मामला जनपद के मिलक तहसील क्षेत्र से है जिसके अंतर्गत गांव चैनपुर निवासिनी विनीता पत्नी पंकज कुमार का कहना है कि उसके गांव चैनपुर में उसके खेत के पास ग्राम प्रधान तारावती पत्नी चंद्रपाल का खेत है। विनीता का कहना है
कि ग्राम प्रधान तारावती के पति चंद्रपाल ने अपने दो भाइयों नरेश कुमार व पूरनलाल के साथ मिलकर 14 अक्टूबर 2023 यानी दिन रविवार की रात में उसके खेत की मेंड़ को काटकर विनीता की खेत की ओर मिट्टी डाल दी। दूसरे दिन जब सुबह विनीता अपने खेत पर गई तो खेत की मेंड़ देखकर घबरा गई।
इस बारे में जब उसने प्रधान पति से पूछा कि मेंड़ क्यों काटी तो प्रधान पति चंद्रपाल ने उसको मारने को लिया एवं अप शब्दों का भी प्रयोग किया। साथ ही उसको मय परिवार के जान से मारने की धमकी दी।