अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग का 01 सदस्य मय 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) नाजायज जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग का 01 सदस्य मय 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) नाजायज जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।

Sunday, December 17, 2023 | December 17, 2023 Last Updated 2023-12-17T14:01:22Z
    Share
लोकेशन बदायूँ


अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग का 01 सदस्य मय 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) नाजायज जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।

शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक


 ग्रामीण श्री राम मोहन सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी विसौली श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज व वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का 01 सदस्य 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया।



*घटनाक्रम* थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 16.12.2023 को उच्चाधिकारीगण एंव शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ की ब्रिकी एंव तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर आँवला-


बिसौली मार्ग पर ग्राम पेपल के पास बरखेडा मोड के पास से 01 व्यक्ति रामकिशन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बरखेडा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ उम्र करीब 27 वर्ष को अवैध अफीम के साथ पकडा गया ।


जिसके कब्जे से 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) नाजायज बरामद हुयी, बरामद 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रूपये है । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 593/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।


*पूछताछ विवरण* अभियुक्त रामकिशन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बरखेडा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ उम्र करीब 27 वर्ष ने पूछताछ मे बताया कि यह मार्फिन (स्मैक) सस्ते दामो में बरेली स्टेशन के आस पास कुछ लोग बेचते है


जहाँ से लेकर मैं इनको अन्य जनपद रामपुर सम्भल आदि में ढाबो पर और ट्रक ड्राइवरो को बेच देता हूँ आज भी इसको बेचने के लिए बाहर जा रहा था क्योंकि रात के समय पुलिस नही मिलती है । लेकिन आज आपने पकड लिया 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close