अपराधिक घटनाओं का वर्क आउट न होने से फिर एक बार 250kv का ट्रांसफार्मर चोरी
रुदायन बदायूँ। रुदायन क्षेत्र में लगातार हो रहीं अपराधिक घटनाओं का वर्क आउट न होने से अपराधियों के हौंसले बुलाद हो गए जिसके कारण देर रात 250 kv का शमशान के किनारे लगा सरकारी ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोर चुरा कर ले गए।
बीती रात जब सो रहे होंगे तब अनुभवी चोरों ने 11000 वोल्टेज के तारों को काटकर ट्रांसफार्मर के अंदर का तेल सहित जरूरी सामान निकाल कर ले गए चोरों के तारीफ की बात तो यह कि नगर से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर घंटों चोर अपना हाथ साफ करते रहे
लेकिन नगर की सुरक्षा में लगा पुलिस प्रशासन को सुबह जाग होने तक पता नहीं नहीं चला जबकि ट्रांसफार्मर जहां लगा था वहां शमशान से लेकर व्यवसाई लोगों के प्रतिष्ठान भी बने हुए हैं तब प्रश्न उठता है
कि पुलिस क्या कर रही थी वहीं बिजली विभाग की मनमानी के चलते कभी भी नगर में अंधेरा या रोशनी करना उनके मन की बात हो गई है इस कारण चोर ट्रांसफार्मर के तार काटने में सफल होकर समान चुरा कर ले गए।
नगर के लोगों की बात मानें तो पुलिस चौकी में नव तैनात दरोगा जगमेंदर ने चार्ज सभाला है तभी से चाहें चोरों द्वारा ईदगाह का कमूरा तोड़ना , मुख्य मार्ग बाईपास पर हत्या आरोपित शव मिलना ,