अवैध शराब मादक पदार्थों, जुआ सट्टा का पर्याय बना अलीगंज सर्किल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध शराब मादक पदार्थों, जुआ सट्टा का पर्याय बना अलीगंज सर्किल।

Saturday, December 9, 2023 | December 09, 2023 Last Updated 2023-12-10T01:54:07Z
    Share
अवैध शराब मादक पदार्थों, जुआ सट्टा का पर्याय बना अलीगंज सर्किल।


लगातार चोरिया माफिया द्वारा पुलिस पर फायरिंग।


क्षेत्रधिकारी अलीगंज के संरक्षण में फलफूल रहे अवैध धंधों के कारोबारी।


 एटा-अलीगंज सर्किल में किस तरह शराब माफियाओं,मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों, सट्टा जुआं के कारोबारी फलफूल रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण है पूरे अलीगंज सर्किल में हो रही चोरी,और पुलिस पर खनन माफियाओं द्वारा फायरिंग की घटना।सूत्रों से पता चला है,


कि क्षेत्रधिकारी अलीगंज के विश्वास पात्र एक स्टेनो के माध्यम से अलीगंज सर्किल में अवैध धंधा करने वालो से महीनेदारी लेकर पूरे सर्किल में मादक पदार्थो,कच्ची शराब जुआं सट्टा, कराया जा रहा है,कच्ची शराब का धंधा तो क्षेत्रधिकारी अलीगंज की नाक के नीचे ही चल रहा है,

परन्तु किसी की हिम्मत नहीं है, कि इन अवैध धंधा करने वालों पर नकेल कसी जाए।कारण स्पष्ट है, कि क्षेत्रधिकारी से कौन पंगा ले।अलीगंज नगर के बीचों बीच बने डाकघर में दीवाल काटकर चोरी, अलीपुर गाँव मे कई घरों में चोरी,अलीगंज नगर में लगातार हो रही


बाइक चोरी,आखिर किसके संरक्षण में यह धंधे चल रहे हैं।हास्यापद तो यह मामला है, कि क्षेत्र में होने वाली चोरी को क्षेत्रधिकारी संदिग्ध चोरी ही मानते हैं।जब पुलिस ही क्षेत्र में अवैध धंधों को संरक्षण दे रही


तो क्षेत्र का भगवान ही मालिक है।यदि अतिशीघ्र ही क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कारनामों पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान नही लिया तो और भी बड़ी घटनाओं की संभावनाये बन सकती हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close