लोकेशन बदायूं
डूडा द्वारा पीएम आवास के लाभार्थियों का कराया गया भूमि पूजन कार्यक्रम ।
नगर पालिका परिषद उझानी में डूडा द्वारा पीएम आवास के 04 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र चेयरमैन पति श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वितरण कराया गया
तथा साथ ही लाभार्थियों के आवासों पर भूमि पूजन का कार्यक्रम भी विधिवत रूप से कराया गया। उझानी में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम का संचालन कमर जावेद, लिपिक, न0पा0परि0 उझानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नामित सभासद राहुल शंखधार, सभासद वेदराम, चन्दकीराम, रियासत, रामा देवी, मुन्नी एवं परियोजना अधिकारी डूडा, देवेश कुमार सिंह तथा अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद उझानी अब्दुल शबूर सहित डूडा एवं नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहें।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यक्रम नगर पंचायत उसहैत में लाभार्थी श्रीमती वीरवती के आवास पर भूमि पूजन कराकर सम्पन्न कराया गया।