पिंक बूथ पर महिला आरक्षी की तैनाती से महिलाओं को मिल रहा लाभ।
मुजरिया का सेंसिटिव स्पॉट है कौलहाई जहां बनाया गया पिंक बूथ।
मुजरिया=शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आने वाले महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शासन के आदेशानुसार जनपद में पिंक बूथ का सृजन किया गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया गया है जहां महिलाओं की शिकायतों को दर्ज करते हुए पुलिसिंग की जाती है।मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला अपराधो पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बनाए गए
पुलिस के पिंक बूथ पर महिला आरक्षी की तैनाती की गई है जोकि रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी करती हैं।
मुजरिया के सेंसिटिव स्पॉट कौलहाई पर बनाए गए
पिंक बूथ पर रूमा और प्रियंका दोनो महिला आरक्षी की ड्यूटी के साथ ही दो होमगार्ड की भी ड्यूटी रहती है।महिलाए अपनी शिकायत को पिंक बूथ पर दर्ज कराते हुए समाधान को आशान्वित रहती हैं।