राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर दौसा। जिला मुख्यालय पर एक होटल में दलित बालिका से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हो गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर दौसा। जिला मुख्यालय पर एक होटल में दलित बालिका से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हो गई।

Sunday, December 10, 2023 | December 10, 2023 Last Updated 2023-12-10T13:18:41Z
    Share


राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर दौसा। जिला मुख्यालय पर एक होटल में दलित बालिका से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हो गई।

वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद दौसा शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। सैंथल मोड पर होटल केसर में एक शादी समारोह में आई 6 वर्षीय दलित बालिका रात को होटल के कमरे में सो रही थी।


इस दौरान किसी दरिंदे ने उसके दुष्कर्म किया। घटना का पता सुबह 4:00 बजे चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालिका जेके लोन जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में एफएसएल टीम के साथ एसपी वंदिता राणा, एएसपी बजरंग सिंह शेखावत,


डीएसपी कालूराम मीणा सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। वहीं गांधी तिराहे पर कोतवाली के समीप भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मासूम से दुष्कर्म के बाद शहर में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

 पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। होटल के लान में शादी समारोह के बाद सन्नाटा है। यहां शादी की खुशियां पूरी तरह काफूर दिखाई दे रही है।


 एसपी वंदिता राणा ने कहा कि घटना का पता लगते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश जारी है। बालिका को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है।

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूचना मिलते ही रह जाएगी उमेश द्रता भी पहुंचे घटनास्थल
सैथल मोड स्थित घटनास्थल केसर होटल का लिया जाएजा
घटनास्थल पहुंचकर आईजी उमेश द्रता ने किया मौका मुआयना
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close