आज दिनाँक 11-12-2023 को थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत दहगवां में दो पक्षों के मध्य रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी,
जिसमें एक पक्ष के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र प्राणसुख निवासी कस्बा दहगवां के अचानक सीने में दर्द हुआ।
जिसके परिवारजन द्वारा धर्मेन्द्र उपरोक्त को सीएचसी ले जाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर
पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उपरोक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सहसवान चन्द्रपाल सिंह द्वारा दी गई बाईट