बदायूं में तीन दिन से गायब मासूम का शव तालाब में उतराता मिला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में तीन दिन से गायब मासूम का शव तालाब में उतराता मिला

Thursday, December 28, 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-28T08:13:12Z
    Share

बदायूं में तीन दिन से गायब मासूम का शव तालाब में उतराता मिला दो भाइयों में छोटा था मृतक



बदायूॅं तीन दिन से गायब मासूम का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस और तहसील प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच


कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम दियोरारा निवासी हरिश्चंद्र का 4 वर्षीय बेटा श्याम पिछले तीन दिन से गायब था। वह 24 दिसम्बर को गांव में विकसित यात्रा कार्यक्रम को देखने गया था।


वहां से वह अचानक गायब हो गया था। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन करने पर भी मासूम का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाना अलापुर में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 इसके बाद मंगलवार को क्षेत्राधिकारी दातागंज के के तिवारी व अलापुर थाना प्रभारी धनंजय सिंह गांव में पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई उधर आज बुधवार की सुबह कोई व्यक्ति तालाब किनारे शौच को गया उसने देखा कि श्याम का शव तालाब में उतरा रहा था। तालाब हरिश्चंद्र कश्यप के ही घर के समीप मौजूद है।


तालाब में मासूम के शव के होने की खबर पर परिजन दौड़ कर तालाब किनारे पहुंचे। मासूम के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया‌। इसके बाद हाहाकार मच उठा। इधर खबर मिलते ही अलापुर थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी दातागंज और दातागंज तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close