भारतीय किसान संघ बनाएगा जनपद में पच्चीस हज़ार सदस्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ बनाएगा जनपद में पच्चीस हज़ार सदस्य

Sunday, December 10, 2023 | December 10, 2023 Last Updated 2023-12-10T10:58:30Z
    Share
भारतीय किसान संघ बनाएगा जनपद में पच्चीस हज़ार सदस्य

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि प्रत्येक तीन वर्ष में संगठन की सदस्यता की जाती है।


इसमें एक सदस्य का शुल्क मात्र दस रुपए होता है। खेती के जुड़े कोई भी कार्य करने बाला व्यक्ति किसान की श्रेणी में आता है और वह हमारे संगठन का सदस्य बन सकता है। भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी किसान संगठन है

जो कि भारत के सभी जिलों में कार्य करता है। और यह संगठन किसानों के लिए, किसानों के द्वारा बनाया गया किसान संगठन है। इसी संगठन में ग्राम समिति का अध्यक्ष कभी भी अखिल भारतीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

इस बार 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पूरे जनपद में अभियान चलाकर पच्चीस हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है। ग्राम समिति, विकास खण्ड समिति के गठन के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस अभियान में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता घर घर जाकर संगठन के सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। इसके लिए सभी को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। तथा आगामी तीन वर्ष में भारतीय किसान संघ किसानों के हितों में क्या क्या कार्य करेगा


 इसके लिए संकल्प पत्र तैयार किया गया है जिसका विमोचन भी किया गया है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, राजीव चौधरी, वीरेश शर्मा, राहुल भारद्वाज,


राजीव लोधी, राजेश लोधी, मोनू शर्मा, कुलदीप गुप्ता, मथुरा प्रसाद दिवाकर, आदित्य शर्मा, प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर गंगवार भगत, कृष्ण मुरारी शर्मा, महेश गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close