तेज गति से आ रहे टैंपो ने बालिका को रौंदा, हादसे में बालिका की हुई मौके पर मौत
रामपुर। तेजगति से आ रहे एक टैंपो ने अनियंत्रित होकर 12 साल की बालिका को रौंद दिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन बालिका को सीएचसी ले गए
जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बताते चले कि आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 दिन सोमवार की शाम साढ़े चार बजे सदर तहसील क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा निवासी इस्लाम नवी की 12 वर्षीय बेटी माहेनूर अड्डे पर समान लेने आई थी।
सामान लेकर बालिका स्वार-रामपुर मार्ग को पार कर रही थी कि इस दौरान स्वार की ओर से तेजगति से आ रहे टैंपो ने रौंद डाला।
जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन आ गए। बालिका को उचित उपचार के लिए सीएचसी ले आए।