चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Sunday, January 14, 2024 | January 14, 2024 Last Updated 2024-01-14T10:05:19Z
    Share
 चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्कर को पकड़ा 

   तहसील फरीदपुर जिला बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली घूले सुशील चंद्रभान, व एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा के अगुवाई में चलाया जा रहा है ।

नशे के कारोबारी के खिलाफ नशे पर लगाम और अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत फरीदपुर क्षेत्र अधिकारी गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में फरीदपुर कोतवाली निरीक्षक

 रामसेवक ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास गौसगंज पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को पकड़ा पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम


 आशुतोष राणा उम्र 21 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार राणा निवासी गली नंबर 6 सैनिक कॉलोनी संजय नगर थाना इज्जत नगर जिला बरेली बताया,

तलाशी के दौरान उसके पास एक किलो गांजा भी बरामद हुआ ,लेकिन उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस ने आशुतोष राणा को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत उसको जेल भेज दिया


 और उसके साथी की तलाश तेज कर दी है, प्रभारी निरीक्षक की टीम के साथ उप निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल, महेश चंद्र एक कांस्टेबल अतुल वर्मा, महावीर, मेघ, श्याम, आदि लोग शामिल रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close