भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषि पांडेय को फूल माला पहनकर किया स्वागत
मिलक- नगर मिलक के अंतर्गत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे का भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा के आवास पर पहुंचे
और उनको फूल माला एवम पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रस्तुत करते हुए शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने उपस्थित सभी
भाजपा कार्य कर्ताओं एवं भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज पांडे का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि में भाजपा कार्यकर्ताओं का हमेशा ऋणी रहूंगा और उन्होंने कहा कि
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझे भाजपा किसान मोर्चा रामपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में जो दायित्व दिया है।जिसके लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत धन्यवाद एवम आभार व्यक्त करता हूं।