आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में सजा पर अपील में अधिवक्ताओं ने की बहस
रामपुर। आज अदालत में आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में सजा पर अपील को लेकर आजम खां के अधिवक्ताओं ने बहस की जोकि, पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में बहस कल गुरुवार को भी होगी।
बताते चलें कि जनपद के शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में नफरती भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने आजम खां को 15 जुलाई को नफरती भाषण देने के मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा एवं ढाई हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सुनाई थी।
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आजम खां अपने अधिवक्ता के एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिस पर सुनवाई चल रही है।सोमवार को इस मामले में सुनवाई नही हो सकी थी,
लेकिन बुधवार को इस मामले आजम खां के अधिवक्ताओं ने बहस की,जबकि सरकार की ओर अपर महा अधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह,डीजीसी अमित सक्सेना और एसपीओ शिव प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।