सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मनाई गईं
*मिलक*- नगर मिलक के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित मिलक में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि मैं सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन करता हूं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। बह द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था ।
उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया । "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडेय ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हिन्दू कायस्थ परिवार में हुआ था। अंग्रेज़ सरकार ने उन्हें रायबहादुर का खिताब दिया था। वे सर्वप्रथम मुम्बई गये और महात्मा गांधी से मिले। मुम्बई में वहाँ 20 जुलाई 1921 को गाँधी जी और सुभाष चंद्र बोस के बीच पहली मुलाकात हुई थी।
गाँधी ने उन्हें कोलकाता जाकर दासबाबू के साथ काम करने की सलाह दी। इसके बाद सुभाष चन्द्र बोस कोलकाता आकर दासबाबू से मिले थे।
नगर अध्यक्ष मनोज पांडे ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1931 को कोलकाता में राष्ट्र ध्वज फहराकर सुभाष चंद्र ने एक विशाल मोर्चे का नेतृत्व किया था।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय,ऋषि पांडेय, मनोज पांडेय डाक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा,रामबहादुर गंगवार, राजीव गंगवार, रामानंदन शर्मा राजकुमार माहेश्वरी, साईंया सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, ब्रजेश शर्मा, पंकज चौधरी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।