तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मां बेटे को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत
रामपुर । शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास हाईवे पर सड़क किनारे महिला व उसके बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ में तुरंत सूचना शहजादनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर चालक व कार को कब्जे में कर थाने ले आई।
मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मामला जनपद के शहजानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राम बहादुर की बेटी किरन(25) की शादी जनपद बरेली के मीरगंज से हुई थी।
इस समय वह मायके शंकरपुर आई हुई थी। किरन आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अपने बेटे को लेकर वहीं नजदीकी किसी चिकित्सक के यहां दवाई दिलवाने जा रही थी इतने में बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां बेटे को रौंद दिया।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया